‘कुंडली भाग्य’ की प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। नेवी अफसर राहुल नागल संग शादी रचाने के बाद से ही श्रद्धा आर्या खबरों में बनीं हैं। श्रद्धा आर्या इन दिनों राहुल संग मालदीव में हनीमून एंजाॅय कर रही हैं।

कपल ने यहीं नए साल 2022 का स्वागत किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं।एक तस्वीर में वह राहुल को गाल पर किस करती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-‘मेरे पति ने कुछ बड़ा पकड़ा! #fishingnight #TheRedSnapper। नोट: हमने मछलियों को वापस समुद्र में जाने दिया।’

इसके अलावा श्रद्धा आर्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी पति राहुल संग एक फोटो शेयर की है।  तस्वीर में दोनों आसमान की तरफ निहार रहे हैं। लुक की बात करें तो श्रद्धा ओरेंज शाॅर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं राहुल टी-शर्ट और शाॅर्ट्स में दिख रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *