द्वारका साउथ थाना पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर तलाकशुदा महिलाओं से दोस्ती कर उसका अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल करने वाले बर्खास्त इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज में काम कर चुका है।

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गांव जमालपुर अलीगढ़ यूपी निवासी राजेश सिंह सुमन(33) के रूप में हुई है। इसके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

शिकायत में बताया कि राजेश सिंह सुमन नाम के व्यक्ति ने उसकी मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती हुई। उसने खुद को मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज में इंजीनियर होने की बात बताई और शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान उनकी एक दो बार मुलाकात भी हुई।

बावजूद आरोपी ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर महिला का फोटो पोस्ट करने लगा। उसके बाद महिला ने थाने में इसकी शिकायत की। हवलदार प्रवीण और सिपाही सुरेंद्र ने मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। लेकिन उसकी गलत हरकत की वजह से वर्ष 2018 में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *