भरथना

घर के कमरे में फांसी से नवविवाहिता की मौत हुई,पुलिस जांच में जुटी।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहारपुरा गांव में रविवार की दोपहर करीब एक बजे घर के कमरे में दुपट्टा के फंदे से नवविवाहिता मेघा 22 पत्नी दीपक का शव फाँसी पर लटका देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया,पति दीपक के अनुसार रविवार को जब वह खेत की तरफ गया था,पिता भी बाजार गए थे,जबकि मां घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी,पिता जब घर पहुचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था,नही खोलने पर सूचना पर घर पहुचने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोलने पर पत्नी फांसी पर लटकी दिखी।वही घटना की सूचना पर थाना जसवंतनगर के जारीखेड़ा निवासी मृतिका के पिता संजय कुमार आदि परिजन मौके पर पहुँचे,उन्होंने बताया कि  मेघा की शादी बीती 22 मई को की थी,तब से उसका पति व परिवार के अन्य सदस्य उत्पीड़न करते आ रहे है।

 

घटना की सूचना पर एसएसआई दीपक कुमार,एसआई अवधेश कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुचकर शव को उतारकर पंचनामा भर जिला पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया।

एसएसआई दीपक कुमार के अनुसार प्रारंभिक तौर पर घटना की वजह घरेलू क्लेश माना जा रहा है,फिर भी मृतिका के मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

फ़ोटो

मृतिका मेघा की फ़ाइल फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *