कुनाल खेमू के सेंस ऑफ ह्यूमर से तो आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे. कॉमेडी फिल्मो में उनकी कॉमेडी टाइमिंग का जवाब नहीं है. कुनाल खेमू  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं . उनकी वीडियो या तस्वीरें जितनी मजेदार होती हैं उससे भी ज्यादा मजेदार होता है उनका कैप्शन.

कुणाल खेमू ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो पत्नी सोहा अली खान  के साथ नजर आ रहे हैं. इस खास तस्वीर का कैप्शन भी कुनाल खेमू ने खास ही दिया है. कुनाल  ने लिखा – पति, पत्नी और पंखा. इन तस्वीरों में सोहा और कुनाल खेमू के साथ पंखा भी नजर आ रहा है और कुणाल ने कैप्शन में उस पंखे को शामिल कर इस तस्वीर को हमेशा के लिए यादगार बना दिया

करीना कपूर ने  कुणाल की जमकर तारीफ की है. करीना कपूर ने इस तस्वीर पर लिखा – ‘कुणाल आपने अपना कैप्शन गेम बढ़ा दिया है.’ वहीं सिर्फ करीना ही नहीं बल्कि फैंस भी कुणाल की इन तस्वीरों पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *