*नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग हुये घायल*

*बीजेपी मण्डल अध्यक्ष सुग्रीव धाकरे ने घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती*

जसवंतनगर।नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 3 लोग हुये गम्भीर घायल सिरसागंज से इटावा की तरफ आ रहे तीन बाइक सवारों को अज्ञात वाहन द्वारा कट मारे जाने से बाइक ने अपना संतुलन में खोया और सड़क पर हादसा हो गया।

विवरण के अनुसार रईस पुत्र लाइक मोहम्मद निवासी इटावा नफीस पुत्र शान मोहम्मद निवासी इटावा जायद पुत्र सफी मोहम्मद बाइक से सिरसागंज से इटावा की ओर जा रहे थे तभी अचानक जौनई चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में कट मार दिए जाने से इन लोगों की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें रईस पुत्र लाइक मोहम्मद का पैर फैक्चर हो गया इसी दौरान उधर से गुजर रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुग्रीव धाकरे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से निकल रहे थे घायलों को सड़क पर तड़पता देख उन्होंने फौरन गाड़ी रोकी और बिना समय गवाये घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *