प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 परियोजनाओं का उद्घाटन और नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आज मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। ये 22 परियोजनाएं 4,800 करोड़ रुपये की हैं।

यहां पहुंचने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब से कुछ दिन बाद 21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले 50 साल पूरे हो जाएंगे। देश इस समय अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर को लेकर पहले की सरकारों की डोंट लुक ईस्ट पॉलिसी थी लेकिन हमने पूर्वोत्तर के लिए एक्ट ईस्ट का संकल्प लिया है। ईश्वर ने इस क्षेत्र को इतने प्राकृतिक संसाधन दिये हैं। पूर्वोत्तर की इन संभावनाओं पर अब काम हो रहा है। पूर्वोत्तर अब भारत के विकास का गेटवे बन रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सत्ता पाने के लिए मणिपुर को फिर से अस्थिर करना चाहते हैं। ये लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब उन्हें मौका मिले और कब वो अशांति का खेल खेलें। लेकिन मणिपुर के लोग इन्हें पहचान चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *