Saturday , October 19 2024

इटावा कांग्रेस ने सहारा ग्रुप तथा पर्ल इंडिया द्वारा लोगों के पैसे हडपने का किया विरोध

  • आज कांग्रेस पार्टी द्वारा कचहरी इटावा पर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में सहारा ग्रुप तथा पर्ल इंडिया द्वारा लोगों के पैसे हडप किये जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी इटावा के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट इटावा को सौंपा गया। इस धरने में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी प्रकाश प्रधान उपस्थित रहे।
    इस धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि यह कंपनियां लोगों से उनकी बचत को लूटने का कार्य कर रही हैं और इन कंपनियों को सेबी तथा सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में उपभोक्ताओं के जमा पैसे लौटने का आदेश दिया है परन्तु यह कंपनियां लोगों का पैसा बापस नहीं कर रही हैं जिसमें सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए परन्तु यह पूँजीपतियों की सरकार आम आदमी का पैसा बापस नहीं करवा पा रही है।
    धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि लोगों ने अपनी बचत के लिए पैसा इसलिए डाला था कि वह अपने बेटे बेटियों की पढाई, शादी कर कर सकें तथा अपना मकान आदि बनवाने का कार्य एवं रोजगार कर सकें लेकिन इन कंपनियों ने उनके सपनें तोड़ दिए हैं और आज ये लोग इन कंपनियों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं सरकार इन लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है सरकार को इन कंपनियों की संपत्ति जब्त कर लोगों का जल्द से जल्द भुगतान करना होगा बरना काँग्रेस पार्टी इन खाताधारकों के समर्थन में बडा आन्दोलन करेगी।
    इस अवसर पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि लोगों ने और खासकर महिलाओं ने अपना पेट काटकर छोटी छोटी बचत करनें का कार्य किया पर इन कंपनियों ने लोगों का धन फर्जी तरीके से लूटने का कार्य कर रही हैं। यह कंपनियां हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और सेबी के दखल के बाद भी लोगों का पैसा वापस नहीं कर रहीं हैं इसमें सरकार की नाकामी और पूँजीपतियों का बचाव साफ साफ नजर आ रहा है।
    इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उदय भान सिंह यादव ,प्रेम नारायण दोहरे, कोमल सिंह कुशवाहा, हंसमुखी संखवार, संजय तिवारी, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे,निशीथ दीक्षित, आलोक यादव, प्रेम किशोर द्विवेदी, सरवर अली, कुसुमलता उपाध्याय, प्रशांत तिवारी, चंद्र मोहन तिवारी, करण सिंह राजपूत, अरुण यादव, सतीश नागर ,यशपाल यादव, राजकुमार परिहार, महेश चंद कटारे, मेहरबान सिंह यादव ,लालमन बाथम, अवनीश बर्मा, पदम दुबे, यासमीन बेगम, कमला वर्मा, फिरदोस बारिश, आसिफ जादरान, जितेंद्र सिंह पाल, लाल सिंह, प्रेम कांत यादव, राजेश कश्यप, सरवरी बेगम , सुनील कश्यप, अंसार अहमद, जितेन दुबे, रामजीवन कुशवाहा, श्याम सिंह कुशवाहा, सुमन कुशवाहा, सुधीर शर्मा, संजीव कठेरिया, प्रमोद पाल, सोमेश त्रिपाठी, शिवप्रताप, आनंद वर्मा, आजाद खान, सुनील शंखवार, राम प्रताप सिंह ,शिवराम सिंह, सतीश यादव ,शिव शंकर गुप्ता, संध्या कठेरिया, ब्रह्मा देवी, हरिकिशन कठेरिया ,सीताराम जाटव ,रन सिंह गोयल, कुशल पाल शास्त्री ,प्रेम सागर, अकबरी बेगम, सनोज कुमार, जितेंद्र राठौर, संजीव कठेरिया, आमना बेगम, राजपाल सिंह, बलवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, कुलदीप तिवारी, सतीश चंद्र पोरवाल, अजय दुबे ,यादवेंद्र सिंह, मुस्ताक अली,राधारमण,सत्यभान सिंह, मो. तारिक, मु. एजाद, मो. राशिद,रविकांत सिंह, बलवीर कठेरिया सहित बडी संख्या में काँग्रेसजन एवं इन कंपनियों के खाताधारक उपस्थित रहे।