Monday , October 21 2024

औरैया,उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने मंडी शुल्क का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया

औरैया,उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने मंडी शुल्क का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया

*मंडी शुल्क समाप्त नहीं किए जाने पर व्यापारी वोट की चोट से देगा जवाब*

*औरैया।* बढ़ाये गये मंडी शुल्क के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार व्यापार मंडल के आवाहन पर उद्योग व्यापार मंडल औरैया मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने मंडी परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बढ़ाये गये मंडी शुल्क को लेकर शुल्क समाप्ति के लिए शुल्क का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया है। इस मौके पर पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य दिए हैं। जिसमें बढे हुए शुल्क को समाप्त नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर विगत काफी समय से मंडी शुल्क के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में बुधवार को व्यापारियों ने मंडी समिति परिसर के गेट पर मंडी शुल्क का प्रतीकात्मक पुतला का दहन किया। मिश्रा गुट उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई से जहां एक और किसान एवं आम लोग बहुत प्रभावित हैं। वही शासन द्वारा मंडी शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर व्यापारी वर्ग काफी परेशान एवं हतोत्साहित है , यदि समय के रहते सरकार ने मंडी शुल्क समाप्त नहीं किया तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सरकार को तत्काल प्रभाव से मंडी शुल्क समाप्त कर देना चाहिए , जिससे व्यापारियों के अलावा अन्य लोगों को सहूलियत मिल सके। इसी तरह से व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई ने कहा कि व्यापारी बढे मंडी शुल्क से काफी परेशान है। कोरोना काल में पहले से ही व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। बढ़ाये गये मंडी शुल्क से व्यापारियों में सरकार के प्रति तीव्र आक्रोश व्याप्त है , यदि समय के रहते मंडी शुल्क नहीं हटाया गया तो व्यापारी आगामी विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से अपनी ताकत का एहसाहस कराते हुए सरकार को जवाब देगा। बुधवार के इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) गल्ला मंडी अध्यक्ष शिवकांत पाठक , नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई , राम कुमार विश्नोई, वीरेंद्र पाठक, वरिष्ठ व्यापारी नेता विजयकांत पुरवार , युवा जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल , युवा नगर अध्यक्ष रानू पांडे , रवीशंकर शुक्ला , वीरेंद्र पाठक , हरमिंदर सिंह , सरदार दीपक पुरवार , सक्षम गुप्ता , मोहित बाजपेई , मयंक शुक्ला , भानु राजपूत , रिपुसूदन दीक्षित , ओम नारायण गुप्ता , गजेंद्र सिंह , मनोज दीक्षित , देवेंद्र वर्मा , जावेद , इकरार कुरैशी , समरान , नसीब , शुभम मिश्रा , हरिओम गुप्ता , रमाकांत मिश्रा , विजय शर्मा , माधव तिवारी , मनीष अग्रवाल , रामू गुप्ता व मनोज दीक्षित सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद