कोरोना वायरस या फिर बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाना बहुत जरूरी है। छोटे बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, ऐसे में किसी भी वायरस का संक्रमण उन्हें प्रभावित कर सकता है।
कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की बात भी की जा रही है, जिसे सभी के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में बच्चों का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है।
ब्रेकफास्ट – आप बच्चों को घी और गुड़ के साथ रोटी, हलवा, बेसन और राजगीरा के लड्डू खाने को दे सकते हैं। शाम को शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन्स का लेवल कम होता है। आप बच्चों को ताकत देने के लिए इस तरह का खाना दे सकते हैं।

फल-सब्जी- बच्चों की इम्यूनिटी उनके खान-पान से बढ़ाने की कोशिश करें। बच्चों के खाने में सीजनल फल और सब्ज़ियां शामिल करनी चाहिए। इससे उनकी इम्यूनिटी और स्ट्रांग होगी।

दाल-चावल – बच्चों के हर मील को आपको अच्छी तरह प्लान करने की जरूरत है। आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए और एनर्जी देने के लिए खाने में दाल- चावल भी शामिल करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *