औरैया,ब्राह्मण वंश संयुक्त मोर्चा की जनपद की बैठक शिव गैलेक्सी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई

 

दिवियापुर,औरैया। आज दिनांक 6 जनवरी 2022 को ब्राह्मण वंश संयुक्त मोर्चा जनपद औरैया की एक बैठक शिव गैलेक्सी गेस्ट हाउस दिवियापुर में मोर्चा के जिल अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाठक वरिष्ठ
भाजपा नेता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 16 जनवरी 2022 दिन रविवार को होने वाले विशाल ब्राह्मण सम्मेलन जो माधव मंगल वाटिका जालौन चौराहा औरैया में संपन्न होगा उसने ब्राह्मण समाज के पूरे जनपद से सहभागिता करने पर बल दिया गया कथा जिले में सक्रिय ब्राह्मण समाज के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों को बैठक में अधिक से अधिक ब्राह्मण समाज को लाने की जिम्मेदारी दी गई । बैठक में ब्राह्मण वंश संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक श्री महेश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में ब्राह्मण समाज की बैठकें आयोजित की जाएं तथा समाज के लोगों को जागरूक किया जाए बैठक में उपस्थित अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य एवं मोर्चा के कोषाध्यक्ष ने समाज के उदार मना एवं आर्थिक रूप से संपन्न गणमान्य व्यक्तियों से आर्थिक सहयोग लेने पर बल दिया । बैठक में वाहन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से संत भारत भूषण जी डॉक्टरअभिनंदन त्रिपाठी राष्ट्रीय सलाहकार राष्ट्रीय सलाहकार राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ बृज किशोर त्रिपाठी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद अखिलेश पांडे प्रधान जिला उपाध्यक्ष क्योटरा शिव शरण शर्मा मुन्ना मिश्रा रमाशंकर त्रिपाठी श्यामू तिवारी अक्षय तिवारी गोपाल त्रिवेदी सागर तिवारी जिला सचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिष अर्पित दीक्षित प्रदेश सचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन संयुक्त मोर्चा के महासचिव राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने किया ।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *