इटावा कोरोना काल में सराहनीय कार्य के लिए यूपीयूएमएस सम्मानित*

*इटावा:-* उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई को कोविड-19 की पहली एवं दूसरी लहर के दौरान बेहतरीन कोविड प्रबन्धन जिसमें कोविड मरीजों का इलाज, समय से जाॅच एवं इस दौरान किये गये उच्चस्तरीय शोध कार्यों के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डा0 रमाकान्त यादव को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह डा0 राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान लखनऊ में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कालेजों को सभी जरूरी तैयारियों का निर्देश भी दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *