इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत ने अपर पुलिस अधीक्षक इटावा ओमवीर सिंह को दी भावभीनी विदाई

इटावा को जीवन भर नही भूलूँगा : ओमवीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक इटावा

 

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की टीम के स्वागत से भावुक हो गए एसपी

(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)

इटावा। अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का बिजनौर तबादला होने पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक इटावा ओमवीर सिंह को भावभीनी विदाई दी। टीम ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर विदा किया इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह व गीता भेंट की गयी। व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुघर सिंह प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह, मंडल अध्यक्ष राजीव यादव, मंडल सचिव विनीत कुमार, ज़िला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाह, नेहा खान (जिलाध्यक्ष महिला विंग) गोविंद पाल, प्रेम किशोर, पवन सम्राट मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा इटावा के पत्रकार व इटावा के लोग हमेशा याद रहेंगे ढाई साल में सभी से एक परिवार की तरह लगाव हो गया था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *