औरैया,उद्योग व्यापार मंडल ने ठाना योगी सरकार को जगाना जिलाध्यक्ष

*मंडी शुल्क समाप्त करने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा*

*औरैया।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के आवाहन पर जनपद के उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लगातार मंडी शुल्क समाप्त करने को लेकर क्रमसः मंडी समिति में धरना प्रदर्शन, मंडी बंदी के अलावा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा गया। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने एक बैठक कर परस्पर विचारोंपरांत सर्वसम्मति से रणनीति बनाते हुए निर्णय लिये। जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को जगाने के लिए ठान रखा है। मंडी समिति शुल्क समाप्त नही किए जाने तक आंदोलन की चेतावनी दी है
शुक्रवार को प्रातः 10 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट )के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने जिला कार्यालय औरैया में एक बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू ) ने करते हुए कहा कि आज मंडी समिति में गल्ला व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों की बंदी कैसे सफल की जाय। इसके तहत हम आप रणनीति बनाकर मंडी समित चलें, और व्यापारियों से मंडी अध्यक्ष शिवकांत पाठक के साथ अपील करें, कि मंडी शुल्क के विरोध में शुक्रवार को वह अपना व्यापार पूर्णतया बंद रखें। उनके इन विचारों को सुनने के उपरांत नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई ने कहा कि कल मंडी समिति अध्यक्ष ने मंडी समिति में घंटा बजाकर बंदी की घोषणा कर दी, और शुक्रवार को हम और आप सब लोग इस शुल्क के विरोध में भ्रमण कर व्यापारियों से शांतिपूर्ण बंदी रखने के लिए अपील करें। युवा जिला अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि गल्ला व्यापारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए हमें प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन तब तक जारी रखना होगा, जब तक मंडी शुल्क वापस न लिया जाए। शुक्रवार को व्यापार मंडल की इस बैठक में जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार विश्नोई , नगर कोषाध्यक्ष अजय अग्निहोत्री, वीरेंद्र पाठक, हरमिंदर सिंह सरदार, युवा नगर अध्यक्ष रानू पांडे, युवा नगर महामंत्री मोहित बाजपेई, निलय मिश्रा, मयंक शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, भानु राजपूत, जावेद, इकरार कुरैशी, शमी अहमद, समरान, नसीब ,रितेश गुप्ता व युवा नगर कोषाध्यक्ष मोहित पुरवार सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। इसके उपरांत सभी व्यापारी मंडी समिति परिसर में पहुंचे और मंडी समिति अध्यक्ष शिव कांत पाठक के साथ मंडी समिति परिसर का भ्रमण किया, इसके अलावा व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि मंडी शुल्क के विरोध में आज भी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। हालांकि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान व्यापारी अपनी स्वेच्छा से पहले ही बंद रखे हुए थे। फिर सभी व्यापारी मंडी सचिव कार्यालय पहुंचे वहां पर मंडी सचिव को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही मंडी सचिव से अपील करते हुए कहा कि वह उद्योग व्यापार मंडल की इन मांगों को प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कष्ट करें। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी नेता विजय कांत पुरवार , उमेश वर्मा , गौरव, हरी मिश्रा, गजेंद्र सिंह, संजू वर्मा, सक्षम गुप्ता, पुनीत वर्मा, विजय शर्मा व शरीफ सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *