यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। पीलीभीत और इटावा के भाजपा सांसद कोरोना संक्रमित हुए हैं। बता दें कि इससे पहले चंदौली से सांसद व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका एक हफ्ते से गाजियाबाद के यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

वहीं कोरोना संक्रमित आने के बाद पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों को इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही जिले में सभाएं करके दिल्ली लौटे हैं।

 

इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रामशंकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। सांसद रामशंकर कठेरिया ने आगरा में 7 दिसंबर को आरटी-पीसीआर से जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट 8 दिसंबर की शाम को आई। जिसके बाद उन्होंने अपने संपर्क में सभी लोगों से आग्रह किया है कि सभी कोरोना की जांच करवा लें। रामशंकर कठेरिया ने भी खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

बता दें कि रामशंकर कठेरिया 4 दिसंबर को औरैया के अछल्दा नुमाइश मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे थे। जिसके बाद वह 5 दिसंबर को आगरा अपने निवास पहुंचे। जहां हल्का फीवर, खांसी और जुखाम की परेशानी होने के बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई थी। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

बता दें कि चंदौली से बीजेपी सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को बुखार, सर्दी, खांसी, गला खराब और बाईं तरफ सीने में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद 3 जनवरी को तड़के 2:30 पर उन्हें गाजियाबाद के यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के इमरजेंसी में लाया गया और सभी जांचें की गईं। अस्पताल में उनका कोविड-19 के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव आया। इसके तुरंत बाद उनका सैंपल आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए भेज दिया गया और वो भी पॉजिटिव आया। फिलहाल केंद्रीय मंत्री का इलाज चल रहा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *