भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गंभीर लक्षण दिखाई देने पर कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वरुण गांधी के साथ इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वरुण गांधी ने कहा कि तीन दिनों तक पीलीभीत में रहने के बाद मुझे कोरोना के गंभीर लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद कोरोना टेस्ट कराया।

साथ ही कहा कि अब हम तीसरी लहर और चुनाव प्रचार के बीच में हैं। चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी एहतियाती खुराक देनी चाहिए।आमलोगों के साथ-साथ अब नेताओं भी संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *