1. नरेंद्र वर्मा

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की स्थापना के 7 साल पूरे होने एवम नव निर्मित भव्य प्रदेश कार्यालय का उदघाटन समारोह बड़ी धूम धाम से प्रदेश कार्यालय भवन बापूगली में सम्प तहन्न हुआ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैविनेट मंत्री उत्तर प्रदेश मा, श्री जयवीर सिंह एवम विशिष्ट अतिथि श्री सोनी शिवहरे चेयरमैन सिरसागंज रहे,।कार्यक्रम में जनपद फ़िरोज़ाबाद के सभी नगरों के व्यपारियो के साथ साथ आगरा,मथुरा,एटा, कासगंज,कानपुर वाराणसी,सुल्तानपुर,प्रतापगढ़, हाथरस,मैनपुरी आदि जनपदों के व्यापारियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के कार्यालय उदघाटन के बाद प्रांगण हाल में आयोजित बैठक में विभिन्न जनपदों से आये वरिस्ठ पदाधिकारियो ने वर्तमान समय मे प्रशासन द्वारा व्यपारियो की घोर उपेक्षा और विभागीय अधिकारियों द्वारा विना किसी ठोस कारण के मनमाने ढंग से किये जा रहे छापे,खुले आम घूसखोरी की शिकस्यत प्रान्तीय नेतृत्व से करते हुए कहा कि अधिकांश जिलों के जिलाधिकारी व्यापारियो के ब
फोन अटेंड नही करते और हमेशा विभागीय मीटिंगों में व्यस्त होने का वहाना वनाते है,जिससे प्रदेश के व्यापारियो में सरकार।के प्रति आक्रोश है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के व्यपारियो के प्रति बेरुखा व्यवहार से शासन की नीतियों उपेक्षा का शिकार बनी हुई है।
प्रदेश के व्यपारियो द्वारा बैठक में उठाई समस्याओ पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष वी,एस गुप्ता ने कहा कि उनकी शिकायते वहुत हद तक सही है। उन्होंने कहा कि जिले के बड़े अधिकारी विभागीय वैठको में व्यस्तता की वात कह कर व्यपारियो की उपेक्षा करते है,और अधिकांशतः उन्हें कोई महत्व नही देते। अधिकांशतः जनप्रतिनिधियों को अपने विकास कार्य का प्रचार प्रसार करने,जनता दरबार लगा कर भीड़ इकठ्ठी करने में ज्यादा विस्वास करते है, जो जनतंत्र और योगी सरकार की मनसा के विपरीत है। उन्होनें मंच से घोषणा करते हुए सदन को आस्वस्थ किया कि किसी भी कीमत पर कोई उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जैवेगा। नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय को सभी आधुनिक संसाधनों से पूर्ण किया जैवेगा जिससे व्यापारी शिकायतों को शीघ्र निपटाया जा सके।
मुख्य अतिथि ठाकर जयवीर सिंह ने अपने उद्धबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले व्यपारियो मात्र वोटर नही है,ये संम्पूर्ण प्रदेश के राजस्व का लगभग 60% भाग इसी असंगठित क्षेत्र से आता है,इस वर्ग की जो भी समस्याएं है,उन्हें वह अपने स्तर से शासन तक पहुचाएंगे और अधिकारियों द्वारा जो उपेक्षा का भाव है उसे शीघ्र वार्ता कर दूर करेगे। उन्होंने संगठन की प्रशंसा करते कुए पदेश अध्यक्ष के साहस और ईमानदार छवि की प्रशंसा की।
सिरसागंज चेयरमैन सोनी जी ने व्यापारियो का समर्थन करते हुए कहा कि में भी व्यापारी हूँ ,में अब संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक व्यापारी होने के नाते में अपनी सेवाएं इस संगठन को दिल से दूंगा, उन्होंने उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल संगठन की कार्यशैली को प्रमाणित और व्यापारियो के लिए लाभकारी वताते हुए पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।
वैठक को वाराणसी,कानपुर, आगरा सुल्तानपुर जैसे सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष ने संबोधित किया।
वैठक में आगरा से विवेक अग्रवाल, निसारुद्दीन कुरेसी,अजय आनन्द,गौरव गुप्ता,कानपुर जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता,एटा के विजय गुप्ता,वाराणसी से मंडलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जसराना से दीपक गुप्ता, शिकोहाबाद से विजय गुप्ता,पवन गुप्ता,टूण्डला से मुन्नालाल अग्रवाल के साथ फ़िरोज़ाबाद ने जिलाध्यक्ष विनोद माहेष्वरी, महानगर अध्यक्ष विजय टाइगर, मनोज हैडरवादी, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, प्रशान्त माहेष्वरी, प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता, रवि गुप्त,वी, के, चौहान,सोमदत्त गुप्ता,महामंत्री रीतेश अगवाल आदि नेताओ के साथ 200 व्यपारियो ने भाग लिया।.संचालन नगर अध्यक्ष विजय टाइगर ,अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वी,एस गुप्ता ने की।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *