नरेंद्र वर्मा

फिरोजाबाद 75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वूमेन वेलफेयर क्लब फिरोजाबाद द्वारा “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक फ़िरो . में किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 11 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया | रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्यअतिथि
इस अवसर पर वूमेन वेलफेयर क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रश्मी गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में जनपद में जरूरतमंदों के लिए रक्त का अभाव हो गया है यह रक्तदान शिविर संजीवनी देने का कार्य करेगा, एक रक्तदाता चार लोगों की जान बचाता है।। इस दौरान शिविर के विशेष सहयोगी *अमित गुप्ता अध्यक्ष एस. ए. ब्लड डोनेशन क्लब संयोजक यूथ / रक्तदान समिति इंडियन रेड कॉस सोसाइटी फिरोजाबाद ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य असहाय व्यक्तियों/थैलेसीमिया मरीज/एड्स के मरीजों/जररूतमंदों असहाय, बेसहारा , सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों , एनीमिया , डायलिसिस , कैंसर मरीजों को निःस्वार्थ सेवा भावना से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना है ताकि रक्त के अभाव में किसी की जान ना जाने पाए।आपका एक रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान हो सकता है*।
क्लब की सचिव मोहिनी अग्रवाल व कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा , नानू उपाध्याय ने कहा कि हम सब ये संकल्प लें कि जररूतमंद बीमार, दुर्घटना में घायल या जरूरतमंद किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर जरूर रक्तदान करेंगे एवं दूसरों को प्रेरित भी करेंगे। इस रक्तदान शिविर में गौरी गर्ग, अर्नव गुप्ता द्वारा प्रथम बार रक्तदान किया गया। रक्तदान वालों में प्रमुख रूप से रश्मी गुप्ता, रीना शर्मा, उर्वशी , रेखा उपाध्याय, ईशा, तुषार, मोहिनी, विशाखा, प्रीती , नीतू तिवारी आदि इस अवसर सचिव मोहिनी अग्रवाल, नानू उपाध्याय, कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा, जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ गरिमा सिंह, डॉ राजीव पचौरी, रीतेश आर्य प्रमुख से उपस्थित रहे।।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *