*मेगा वेक्सीनेशन में चौ0 सुघर सिंह इंटर कालेज जिले में रहा प्रथम*

जसवंतनगर। 15 से 18 वर्ष आयु के छात्र छात्राओं को अधिकाधिक टीकाकरण कराने पर क्षेत्र के दो कॉलेजों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि कोबिड वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे मेगा वैक्सीन इवेंट कार्यक्रम में यहां नगर क्षेत्र के चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज ने 15 से 18 आयु वर्ग के करीब 1300 छात्र छात्राओं को वैक्सीनेशन करा कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवां द्वितीय स्थान पर रहा है। दोनों ही कॉलेजों को जिलाधिकारी द्वारा इस उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *