प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज।
तुलसी उपवन में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि पी सी श्रीवास्तव ने कहा कि तुलसीदास महाकवि व महान संत ही नही थे वरन सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति के प्रतीक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश शुक्ल अज्ञात ने की।
मानस आचार्य रजनीश अग्निहोत्री, समाजसेवी प्रवीण पांडे, कहानीकार ब्रजेश कुमार बेबाक को सम्मानित किया गया। दो पुस्तको का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम में प्रातः संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। छात्र हर्ष अवस्थी, अमन कुशवाहा ने राम स्तुति प्रस्तुत की।
मुख्य वक्ता आचार्य कौशल किशोर त्रिपाठी व सुंदरकांड के रसिक गायक अजय मिश्र व कन्हैयालाल स्कूल के छात्रों को सम्मानित किया गया।
डॉ जीवन शुक्ल, अविनाश चंद्र दुबे, डॉ मदन तिवारी, आचार्य ओमप्रकाश तिवारी, एनसी टंडन, राकेश दुबे, जगपाल सिंह, हर स्वरूप वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन मनोज कुमार शुक्ला ने किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *