मुंबई की मालाड पुलिस ने फिल्म में काम दिलाने के नाम पर शारिरिक संबंध की मांग करने वाले एक कथित कास्टिंग काउच () डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है.

आरोपी डायरेक्टर को टिटवाला  इलाके से गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि डायरेक्टर ने एक बंगाली एक्ट्रेस को नेटफ्लिक्स वेब सीरीज में काम दिलाने का झांसा देकर पहले उसकी अंतरंग तस्वीरे ली.

फिल्म एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फिल्म डायरेक्टर  को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 12 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि बंगाल की रहने वाली एक एक्ट्रेस ने मालाड पुलिस को बताया कि एक ओमप्रकाश राजू तिवारी नाम के कथित आर्ट डायरेक्टर से सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद वह उसे मुंबई में बड़े प्रोडक्शन हाउस में फिल्म और सीरियल में काम दिलाने के नाम पर बुलाया था.

उसे मना किया तो वह उसकी न्यूड फोटो वायरल कर दिया. एक्ट्रेस की शिकायत पर मालाड पुलिस (Malad Police) ने आईपीसी की धारा 354(a)(b) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *