औरैया,शौच क्रिया को गये युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत्यु

दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर कन्नौह फाटक के पास की घटना

फफूंद (औरैया) मंगलवार की सुबह दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित कन्नोह रेलवे फाटक क्रास करके खेतो पर शौच क्रिया को जारहा एक युवक मालगाड़ी के चपेट में आगया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुचे स्वजनों का रोरोकर बुराहाल है।
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर कन्नौह फाटक के पास मंगलवार की सुबह शौच क्रिया को अपने खेतों पर जारहे। कन्नौह गांव निवासी श्याम किशोर दोहरे के 16 वर्षीय पुत्र अमन जो मालगाड़ी की चपेट में आगया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना पास में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने देखी तत्काल स्वजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचे स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था। रेलवे कर्मचारियों की तरफ से पहुचे मेमो के आधार पर पाता चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक अपने चार भाइयो व एक बहन में सबसे छोटा था।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *