इटावा

सुबोध पाठक

जसवन्तनगर/इटावा।वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजमऊ में 38 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पति ने शव को जलाकर हुआ फरार।
जिसकी सूचना ग्रामीणों के माध्यम से मायके पक्ष को मिली मायके पक्ष ने गांव पहुंच कर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला के परिवारी जनों ने शव को छिपाने के उद्देश्य से सुबह ही सिरसा नदी के पास केरोसिन डालकर जला दिया। और मृतका के पति सहित अन्य परिवारीजन घर छोड़कर भाग गए।

बताया गया कि ग्राम रजमऊ निवासी संतोष कुमार की पत्नी मंगला देवी उम्र 38 वर्ष की रात के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवारी जनों ने सुबह जानकारी होने के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य गांव से 500 मीटर दूरी पर सिरसा नदी में केरोसिन डालकर जला दिया था ग्रामीणों द्वारा सूचना मायके पक्ष को मिली जिस पर मृतका के भाई जिला जालौन के थाना कोठून के गांव देवनपुरवा निवासी आनंद प्रकाश ने गांव में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर क्षेत्राधिकारी साधुराम,थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव खोजने की कोशिश करने लगे लगभग 6 घंटे बीत जाने के बाद शव जलाया उस ठिकाने का पता चल सका।

ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पहले मृतका के पति ने भैस बेचकर ऑटो खरीदा था जिसको लेकर पति-पत्नी में आपस में विवाद होना शुरू हो गया था जिसको लेकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के एक पुत्र 14 वर्ष तथा दो पुत्री एक 10 वर्ष की तथा दूसरी 8 वर्ष की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *