*28वर्षीय युवक का हुआ अपहरण, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला किया दर्ज*

जसवंतनगर/इटावा। कुरसेना गांव के एक युवक का स्कॉर्पियो समेत अपहरण हो गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर फिरौती के लिए अपहरण का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि कुरसेना गांव निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मी बारेलाल का करीब 28 वर्षीय पुत्र रवि यादव बीते दिवस चकरनगर क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में गया था। सुबह वह अपनी स्कॉर्पियो से वापस निकला था लेकिन वापस गांव नहीं लौटा। परिजनों के मुताबिक अपहरणकर्ताओं द्वारा फिरौती मांगी गई है। परिजनों से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *