संकल्प संगठित परिवार की ओर से किया गया खिचड़ी वितरण
आज मकर संक्रांति के पर्व पर संकल्प संगठित परिवार की ओर से जरूरतमंद बच्चों एवं समाज के सभी लोगों के मध्य खिचड़ी एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया , इस कार्यक्रम को शहर में स्थित पक्का तालाब चौराहे पर एक बस्ती में संपन्न किया गया, संगठन की डायरेक्टर प्रिया यादव जी ने बताया कि परिवार द्वारा समय समय पर इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है, निराश्रितों एवं असहाय बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही परिवार का मुख्य उद्देश्य है, इस मौके पर परिवार के सदस्य अश्वनी, करनदीप, अभय, विशाल, पीहू, प्रदीप, सृष्टि, रविकांत, पीयूष, सुमित आदि लोग उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *