*सेवाश्रम महिलामोर्चा ने सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए अलाव जलवाया*
*इटावा* सेवाश्रम महिलामोर्चा इकदिल के द्वारा आमजनमानस को सर्दी से बचाने के लिए अलाव जलवाया गया।
सेवाश्रम महिलामोर्चा जिलामंत्री डिम्पल दुबे,नगर अध्यक्ष वी.के. साधना,सोशल मीडिया जिलाप्रभारी प्राची सक्सेना ने इकदिल में अलाव लगवाया और उसमें अग्नि प्रज्ज्वलित की।
अध्यक्ष वी के साधना ने कहा कि पूरी सर्दियों भर यहां पर सेवाश्रम महिलामोर्चा की टीम के द्वारा अलाव जलाया जाएगा,जिससे काफी लोगों को राहत मिलेगी।उन्होंने कहाकि सेवाश्रम जिला प्रशासन से जनपद के प्रमुख चौराहों और प्रमुख स्थानों पर  अलाव जलाने की माँग करता है।
उन्होंने कहाकि सेवाश्रम प्रमुख के निर्देशन में सेवाश्रम इटावा जिले में बुजुर्गों,सफाई कर्मियों,बेजुबान व जानवर आदि को सर्दी से बचाने के लिए अलाव जलाने का काम कर रहा है।
इस मौके पर ऊषा बाथम नगर महामंत्री,गिरजा देवी,पुष्पा,नगर उपाध्यक्ष,कुसुमा,रानी देवी नगर मंत्री मुस्कान दुबे व रेखा उपस्थित रहीं। जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना ने महिला मोर्चा की टीम को इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *