*नेशनल हाईवे पर लोडर और क्रेटा में हुई टक्कर पाँच लोग घायल*

जसवंतनगर। सिक्स लेन हाईवे पर उल्टी साइड से आ रहे लोडर की क्रेटा कार से भिड़ंत हो गई जिससे क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान एक परचून दुकानदार समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं।
घटना सांय सवा तीन बजे की है जब एक क्रेटा कार संख्या यूपी 75 ए बी 2424 जसवंतनगर की ओर आ रही थी जैसे ही वह कचौरा बाईपास से 200 मीटर पहले पहुंची तभी उल्टी साइड से आ रहे लोडर संख्या यूपी 79 टी 8315 से अचानक भिड़ंत हो गई। इस दौरान हाईवे किनारे रखे परचून के खोखे पर परचून का सामान देने आए इटावा के अतुल मिश्रा की खड़ी हुई मोपेड से लोडर जा टकराया और मोपेड पर लदा हुआ सामान भी बिखर गया। लोडर का शीशा टूटकर परचून दुकानदार 60 वर्षीय हुकुम सिंह के सिर में लगा जिससे वह घायल हो गए। जबकि एक शीशे का टुकड़ा उनके छोटे भाई मानसिंह के पैर में लगा है जिससे हल्की खरोंच आई है।
दुर्घटना के दौरान लोडर में सवार गुलाबपुरा बिजौली निवासी 22 वर्षीय रामकृपाल पुत्र बादशाह के नाक की हड्डी फैक्चर हुई है जबकि इकदिल निवासी लोडर चालक 36 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र शिव गोपाल ने अपने शरीर में अंदरूनी चोट बताई है। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई क्रेटा कार में सवार बकेवर कस्बे के 40 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र जगदीश कुमार कार के एयर बैग खुल जाने से बच गए और उनको हल्की चोटें आईं थीं जो मरहम पट्टी करा कर चले गए।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक कपिल चौधरी, कांस्टेबल अरुण कसाना, संजय साहू, अनुज यादव, बॉबी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *