*आधा सैकड़ा पुलिसकर्मियों और सीआरएफ के जवानों ने कोविड की बूस्टर डोज लगवाई*

जसवंतनगर/इटावा। बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर थाना कोतवाली में तैनात करीब आधा सैकड़ा पुलिसकर्मियों ने कोविड की बूस्टर डोज लगवाई है।
थाना कोतवाली परिसर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगाए गए कोविड टीकाकरण शिविर में इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह के साथ कई उप निरीक्षकों व कांस्टेबलों ने बूस्टर डोज का टीकाकरण कराया। डॉ सुशील कुमार के मुताबिक दोपहर बाद तक करीब आधा सैकड़ा पुलिसकर्मियों ने बूस्टर डोज लगवा लिया था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है इसलिए टीकाकरण से छूटे हुए लोग भी टीकाकरण अवश्य करा लें। टीकाकरण शिविर में एएनएम सपना इत्यादि स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *