समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की बहुत आभारी हूं. मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है. मैं पीएम मोदी के काम की प्रशंसा करती हूं.

अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं.

बता दें कि अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं. हालांकि उन्हें भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *