उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हैं.  अखिलेश यादव के घराने में भी काफी हलचल नजर आ रही है.  आज मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

मुलायम खानदान का कोई मेंबर सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ हो. इससे पहले यादव परिवार की बेटी भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं.यादव खानदान से राजनीति में कदम रखने वाली पहली बेटी संध्या ने अपने करियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से ही की थी लेकिन पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली.

मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य जिस तरह अन्य पार्टियों में जा रहे हैं उससे साफ पता चलता है कि यादव कुनबे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. परिवार के सदस्यों में मतभेद अब जगजाहिर हो चुके हैं.

चाचा शिवपाल से अखिलेश के मतभेद के बारे में तो हर कोई जानता है. इसी वजह से शिवपाल ने अलग पार्टी भी बना ली थी. बहरहाल देश के बड़े राजनीतिक घराने में फूट पड़ी हुई है इसमें कोई दो राय नहीं है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *