वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने नगर के विभिन्न मुहल्लों में घर-घर जाकर कराया सैनेटाइजेसन

इटावा, जहाँ सभी दलों में टिकट पाने की आपाधापी है और नेता अपने टिकट होने का इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी जो इटावा विधानसभा से भाजपा के दावेदार भी हैं उन्होंने इस सबसे दूर जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा है, शरद बाजपेयी ने नगर के विभिन्न मुहल्लों कटरा टेक चंद्र, अकालगंज, उझैदी, शाहगंज, राजागंज हाता आदि मुहल्लों में एक-एक घर को सैनेटाइज कराया ।


भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि मेरे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है, इस कोरोना काल में हमें स्वयं को व अपने परिवार को सुरक्षित रखना होगा और पूरी सावधानी रखनी होगी, आज विभिन्न मुहल्लों के घरों को सैनेटाइज कराया है, शेष क्षेत्रों में कल कराया जाएगा।
इस अभियान में सफाई नायक चंद्रशेखर व सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *