औरैया,सपा प्रदेश सचिव रामपाल व प्रदेश सदस्य अवधेश का हुआ जोरदार स्वागत

*औरैया संवाददाता।* समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रामपाल यादव एवं अखिल भारतीय मैथिल विश्वकर्मा महासभा के जिला महासचिव अवधेश शर्मा को
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जनपद औरैया पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की कार्यकारणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। इसी तरह से अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिला महासचिव अवधेश शर्मा को भी समाजवादी पार्टी के द्वारा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। बुधवार को दोनों पदाधिकारियों का पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के एक प्रतिष्ठान पर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया है। उपरोक्त दोनों नेताओं ने कहा है कि उन्हें जो समाजवादी पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। उसका वह जन-जन तक समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुये संगठन को गतिशीलता प्रदान करेंगे।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा औरैया के तत्वाधान में शहर के एक प्रतिष्ठान पर नव नामित प्रदेश सचिव रामपाल यादव एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा औरैया के जिला महासचिव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश अवधेश शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी औरैया के जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा, जिलाउपाधयक्ष अवधेश भदौरिया के नेतृत्व मे स्वागत किया है। स्वागत करने वालों में जिलाअधयक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा औरैया रमेश चंद्र शर्मा , मुकेश शर्मा, पप्पू शर्मा, अभिनय शर्मा, रामजी शर्मा, ओमजी यादव, मुकेश कोरी, राजेंद सिह आदि लोग शामिल रहे।
ए, के,सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *