एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली,नहीं लगा मृत किशोरी का सुराग,पुलिस ने नहीं मानी हार।

पुलिस ने औरेया, बराउख से बुलाये10गोताखोर पानी बढ़ने के कारण नहीं मिली सफलता

अभी तक नहीं दी है किसी ने भी पुलिस को तहरीर

 

जसवंतनगर। 15 वर्षीय किशोरी की हत्या या आत्महत्या के संदिग्ध मामले की गुत्थी सुलझाने में बलरई पुलिस परेशान। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद किशोरी का शव वरामद नहीं हो सका है।
विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व 13जनवरी की शाम को एक फोन कॉल पर बीहड़ी क्षेत्र के खंदिया गांव में किशोरी की हत्या कर शव यमुना में प्रवाहित करने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बलरई थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ करते हुए एक सप्ताह से लगातार औरेया और बराउख से बुलाये नाविकों व गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में शव की तलाश की लेकिन यमुना नदी में 10फुट तक पानी बढ़ जाने से गोताखोरों को सफलता हाथ नहीं लगी खबर लिखे जाने तक शव वरामद नहीं हो सका था।
किशोरी के पिता जो अहमदाबाद गुजरात में कुछ काम करते थे अब वापस लौट आए हैं। किशोरी की मां अभी तक चुप्पी साधे हुए है हालांकि उसने किशोरी की मौत होना पहले ही स्वीकार कर लिया था। बताया था कि किशोरी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की थी, इस बात की जानकारी एस पी सिटी कपिल देव सिंह ने भी दी थी।
पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों के नाम प्रकाश में आने पर उनलोगों को पुलिस द्वारा पकड़ने के बाद उन लोगों द्वारा शव को यमुना नदी में फेंके गए स्थान को बताया गया तो उस स्थान से कई किलोमीटर दूर तक नदी में जाल डलवाकर, गोताखोरों से डुबकी लगवाकर लगभग एक सप्ताह से प्रयास कर रहें हैं लेकिन अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है, बलरई थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के मुताबिक जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा और शव बरामद कर लिया जाएगा, चाहे समय कितना भी लगे खोजवीन जारी रहेगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *