*औरैया,डाक अधीक्षक ने कंचौसी डाकघर का किया औचक निरीक्षण*

*डाक अधीक्षक ने डाकखाने में गंदगी व अव्यवस्थाओं को देख बड़े बाबू को लगाई फटकार*

*कंचौसी,औरैया।* आज कस्बा कंचौसी में स्थिति डाकघर में एक सप्ताह से पहले पहुंची रजिस्ट्री समय पर न देने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे प्रधान डाकघर इटावा के अधीक्षक आर एन यादव ने कंचौसी डाकघर का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने डाकघर में गंदगी व अव्यवस्थाओं को देखकर कड़ी नाराजगी जताते हुए डाकघर के बड़े बाबू कौशल किशोर की फटकार लगाई। अधीक्षक ने किसी भी आगंतुक डाक की समय से डिलीवरी करने के निर्देश बड़े बाबू व डाकिया को दिये व दोबारा इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की बात कही वहीँ उन्होंने डाकघर में बनाये जा रहे आधार कार्डों की व्यवस्था की जानकारी की तो आज डाकघर में आधारकार्ड सेक्शन बन्द मिलने पर भी नाराजगी जतायी और बड़ेबाबू को सुचारू रूप से व्यवस्था करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने डाकघर में कागजों एवं फाइलों के रखरखाव की सही व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *