*भा जा पा द्वारा विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए सरकारी नारे को अपने प्रचार में इस्तेमाल के संबंध में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा।*

सेवा में,
मुख्य चुनाव आयुक्त जी,
भारत निर्वाचन आयोग
निर्वाचन सदन, अशोक रोड,
नई दिल्ली (भारत)
द्वारा:_ ई मेल

*विषय*:- भा जा पा द्वारा विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए सरकारी नारे को इस्तेमाल के संबंध में जांच कर कार्यवाही के संदर्भ में।

महोदय,
आपको अवगत कराना है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता के पालन में भा जा पा द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूचना विभाग की ओर से पिछले कई महीनों से काम दमदार सोच ईमानदार लिखे स्लोगन का विज्ञापन सभी समाचार पत्रों,टी वी चैनलो पर दिया गया था तब यह सरकार का नारा था।
लेकिन दिनांक 21,01,2022 को भा जा पा कार्यालय पर स्वयं मुख्यमंत्री जी द्वारा स्लोगन सोच ईमानदार, काम दमदार नारे को पार्टी के थीम सॉन्ग के तहत लॉन्च किया है जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान कर चलाया जाएगा है जो की आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है।
आपसे अनुरोध है कि इस तरह के नारे पर तथा विज्ञापन प्रकाशित होने पर इस कारण मतदाता भ्रमित होगा भारत निर्वाचन आयोग से मांग है मतदाताओं के लिए भ्रम की स्थिति न हो और उसका व्यापक प्रचार प्रसार हो तथा विज्ञापन प्रकाशित हो इससे पहले इस पर रोक लगे तब ही निष्पक्ष चुनाव हो सकता है।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *