सुवोध पाठक

जसवंतनगर। कृषि विभाग की आत्मा योजनांतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को तमाम जानकारियां दीं और जैविक कृषि के लिए प्रेरित किया।
जिला समन्वयक प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने खड़ी हुई फसली खाद, गोबर की खाद, हरी खाद के प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान मौसमी वनस्पति को नष्ट ना कर खेत में मिला दें। कृषि वैज्ञानिक हरि शंकर दीक्षित ने खरीफ फसलों मक्का ज्वार बाजरा इत्यादि के अच्छे प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने बीज शोधन हेतु भी प्रेरित किया। उन्होंने कीट रोगों की पहचान, बचाव व कृषि रसायनों की जानकारी भी दी। उन्होंने कंपोस्ट बनाने की विधि विस्तृत रूप में बताई। कृषकों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। प्रगतिशील किसान ब्रजराज सिंह ने पॉली हाउस के संबंध में जानकारी दी साथ ही जैविक खाद द्वारा अपनी फसलों की पैदावार बढ़ाने अनुरोध किया।
कार्यक्रम के दौरान एडीओ एग्रीकल्चर अशोक कुमार शर्मा, आदेश कुमार, प्रमोद कुमार, राघवेंद्र कुमार, संजीव कुमार, नीतेश कुमार, कपिल कुमार, पंकज बाबू इत्यादि कृषि विभाग कर्मी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *