बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

नव्या नवेदी नंदा ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने पीच कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नंदा नवेली नंदा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे सफेद बाल।” उनकी इन तस्वीरों पर कई लोगों ने लाइक किया है, जिनमें फिल्म निर्माता जोया अख्तर भी शामिल हैं।
एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनसे पूछा है कि ठीक है, पर मैं रिश्ता कहां भेज सकता हूं? वहीं, एक अन्य यूजर ने साड़ी में नव्या नवेली नंद को दुनिया की सबसे सुंदर और ग्लैमर्स बताया। ज्यादातर यूजर्स ने इन तस्वीरों पर दिल वाली इमोजी बनाई।
एक यूजर ने उनके लिए लिखा कि आप हमेशा की तरह सुंदर लग रही हैं। नव्या श्वेता बच्चन नंदा की बेटी और अमिताभ और जया बच्चन की नातिन हैं। उनकी इस तस्वीर पर सिकंदर खेर ने भी दिल वाली इमोजी बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *