सरोगेसी के जरिए मां बनी प्रियंका चोपड़ा को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन प्रियंका और निक के घर में बेटी आई है या बेटा। इस पर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ है। यूएस वीकली की खबर को सही मानें तो प्रियंका के घर में बेटी आई है।

देर रात को प्रियंका ने एक स्टेटमेंट जारी करने अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी थी। स्टेटमेंट में लिखा गया है कि सरोगेसी के जरिए घर में बेबी का आगमन हुआ है।

क्योंकि प्रियंका और निक ने यह सब चुपचाप प्लान किया था। हालांकि तीन महीने पहले ही एक शो में प्रियंका ने एक इशारा जरूर किया था कि फैमिली प्लानिंग को लेकर वो और निक कुछ एक्सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन उस वक्त किसी ने सोचा नहीं था कि प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनने का विचार कर रही हैं।

उन दोनों का फिलहाल फोकस अपने घर आए नन्हें सदस्य पर होगा। सेलेब विश कर रहे हैं और जोनास परिवार में खुशी का मौका सेलिब्रेट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *