दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कश्मीर पंडित की हत्या करने दिल्ली आए दो आरोपियों को अवैध हथियार देने वाले अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर कश्मीरी पंडित सुशील की हत्या की सुपारी दी गई थी।
अवैध हथियार तस्कर हाजी शमीम उर्फ शमीम पिस्टल(55) के कब्जे से पांच पिस्टल व 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल डीसीपी (नई दिल्ली रेंज) प्रमोद कुशवाह ने बताया कि एसीपी ललित मोहननेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता की टीम ने उत्तरी लद्दावाला, मुजफ्फरनगर यूपी निवासी हाजी शमीम उर्फ शमीम को जांच के बाद मुजफ्फरनगर, यूपी से 19 जनवरी को गिरफ्तार किया है।

सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजय गुप्ता की टीम तीन और आरोपी मोहित उर्फ प्रिंस उर्फ टूटी, जगदीप उर्फकाका व रोहित चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब हाजी शमीम को गिरफ्तार किया गया है।पाकिस्तान से ड्रग्स मंगाता था मंगलौरा, करनाल हरियाणा निवासी रोहित चौधरी का भाई राहुल भारतीय सेना में सिपाही हैं और ड्रोन हैंडलिंग में माहिर था। पंजाब पुलिस ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से ड्रग्स मंगाने के आरोप में राहुल को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *