मथुरा से अजय ठाकुर

सौंख। बसपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में जाट मतदाताओं को साधने के लिए चैधरी देवी सिंह कुंतल को आगरा-अलीगढ़ मंडल का संयोजक बनाया है। देवी सिंह पूर्व में पार्टी कई जिम्मेदार पदों पर रहे चुके है। इससे खुटैलपट्टी क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर प्रवक्ता धर्मवीर चौधरी व मेरठ मंडल के संयोजक विजय सिंह ने खुटैलपट््टी क्षेत्र के देवीसिंह कुंतल को आगरा व अलीगढ़ मंडल का संयोजक मनोनीत किया गया है। इससे खुटैलपट्टी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार देवी सिंह कुंतल पूर्व में पार्टी के मंडल जोन इंचार्ज, जिला प्रभारी मथुरा आदि पदो पर कई वर्ष तक रहे है। चौ. देवी सिंह कुंतल ने बताया कि मंडल के प्रत्येक गांव-गांव पहुंच बसपा संगठन से लोगों को जोड़ने का काम किया जायेगा। और संगठन को मजबूत किया जायेगा। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में बसपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीष, पूरनसिंह चैधरी, देवेश बघेल, महेश, पूर्व प्रधान गंगा प्रसाद, विवेक चैधरी, नरेंद्र कुंतल, चंद्रपाल कुंतल, तेजवीर सिंह आदि फूलमालाओं से स्वागत किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *