*ओरैया ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर*

*रुरुगंज,औरैया।* रुरुगंज पुलिस चौकी के पास अछल्दा-बिधूना मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें कस्बा रुरुगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक गंभीर घायल को रेफर कर दिया।
घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवकों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ ही ग्रामीणों व पुलिस ने जानकारी एकत्रित कर घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। रुरुगंज चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी ने बताया कि साहूपुर निवासी अपने बुआ के लड़के के साथ बाइक से रुरुगंज किसी काम से आया था। तभी रुरुगंज से बाजार कर अपने गांव साहूपुर जा रहे बाइक सवार युवकों को सिद्ध विनायक गेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। जहां घटना स्थल पर बाइक सवार युवक आलोक (19) पुत्र रामकिशन की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सैफई ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। अन्य घायल दूसरे युवक अजीत जाटव 26 वर्ष पुत्र इंदल जाटव को घायल अवस्था में कस्बा रुरुगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *