प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। योगी सेना के प्रदेश मंत्री पवन पाण्डे व जिलाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने आज नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी को नगर में पानी की समस्या से अवगत कराया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमे कहा गया है कि दो महीने से बुधवारी से लेकर बड़ा बाजार, अनंदीदास, सिपाही ठाकुर, नखासा, मो होली, चौहट्टा, फर्श रोड, ग्वाल मैदान में पानी की सप्पलायी न आने से लोग काफी परेशान हैं। पानी घरों में नहीं पहुँच रहा है।
योगी सेना ने भीषण गर्मी में पानी की हो रही किल्लत को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। योगी सेना ने चेतावनी भी दी है कि पानी की समस्या का शीघ्र निदान न किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन पर गगन मिश्रा, शिवम, अंकित, संजय शुक्ला, आकाश गुप्ता, दिलीप, अमित सैनी, दीदार सिंह आदि ने हस्ताक्षर किए।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *