*चाची के साथ बाजार करने गई युवती हुई गायब*

“पुलिस को दी तहरीर मामला हुआ दर्ज”

जसवंतनगर। चाची के साथ बाजार करने आई युवती घर वापस नहीं लौटी तो पिता ने 20 दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मामला बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव का है जब 21 वर्षीया युवती अपनी चाची के साथ 5 जनवरी की सुबह 9:30 बजे करीब बाजार करने जसवंतनगर आई थी जहां से अचानक गुम हो गई। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की और सारी रिश्तेदारियों में ढूंढने के बाद आखिरकार उसके पिता ने बलरई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *