*घर के पास खड़े ट्रैक्टर से बैटरी और सेफ़्टी रॉड चोरी*

“पुलिस को दी तहरीर”

जसवंतनगर। चक गांव में घर के पास खड़े ट्रैक्टर से बैटरी व सेफ्टी रॉड चोरी हो गई। पीड़ित ने दस हजार रूपए का नुक़सान बताया है।
उक्त गांव निवासी कुंवर सिंह ने थाना कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात्रि उसका टैक्टर रोजाना की भांति घर के पास प्लाट में खड़ा था सभी परिजन घर के अंदर थे। उक्त खड़े ट्रैक्टर की बैटरी व रॉड को चोर खोल ले गए। मंगलवार सुबह सोकर उठने पर देखा कि तार व अन्य सामान बिखरा हुआ पड़ा था। करीब दस हजार रुपये का नुकसान होना बताया गया है। पीड़ित द्वारा चोरी की घटना में गए सामान की काफी खोज बीन के बाद उसने दोपहर बाद दो लोगों को नामजद करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *