73 वें गणतंत्र दिवस से पहले सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी, पद्म पुरस्कार में कुल 128 विभूतियों का नाम शामिल है, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय काम के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा, पद्मश्री पाने वाले इन्हीं विभूतियों के बीच एक ऐसी महिला है जिन्हें साल 2017 में आठवा ऑरो रत्ना पुरस्कार दिया गया था.

पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। राजनीति, कला, खेल, साहित्य व अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। जाहिर तौर पर कुछ नामों को वर्तमान राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कल्याण सिंह न सिर्फ भाजपा के बड़े नेता थे बल्कि वह पिछड़े समाज थे। उत्तर प्रदेश के चुनाव में फिलहाल हर दल की नजर पिछड़ों पर है। उनका हाल ही में निधन हुआ है।

जनरल रावत उत्तराखंड से आते थे और उनके निधन के तत्काल बाद ही वहां राजनीतिक दलों में सहानुभूति लूटने की होड़ मची थी। कुछ ही दिन पहले रावत के भाई भाजपा में शामिल हुए हैं। राधेश्याम खेमका की कर्मभूमि उप्र रही है और गीता प्रेस व कल्याण पत्रिका से जुड़े होने के कारण उनकी बड़ी प्रतिष्ठा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *