तरून तिवारी

इटावा। थाना क्षेत्र कोतवाली के अन्तर्गत एक नव विवाहित महिला जिसकी शादी को अभी मात्र 3 साल पहले ही अच्छे खासे दान दहेज के साथ सम्पन्न हुई थी कि, उसे उसके दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक साथ मिलकर लात घूंसों व डंडों से घर मे जमकर मारा जिससे उसे कई गम्भीर चोटें भी आई । मामला जब आज जनपद के न्यायपूर्ण पुलिस अधिकारी व जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के संज्ञान में आने के बाद तुरंत ही उन्होंने पीड़िता की एफआईआर लिखने का निर्देश दिया जिसपर प्रभारी कोतवाली ने कार्यवाही करते हुऐ मारपीट व दहेज प्रताड़ना की विभिन्न सुसंगत धाराओं 498A, 323,504,3,4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया । पीड़िता मीनू पाठक पत्नी रजत पाठक निवासी वाह अड्डा शहर इटावा थाना कोतवाली क्षेत्र के परिवारी जनों ने बर्बरता से मारपीट करने वाले ससुराली जनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही के साथ न्याय करने की गुहार एसएसपी इटावा डॉ ब्रजेश कुमार सिंह से लगाई है। ससुरालीजनों ने लड़की के विरुद्ध घर का ताला तोड़ने का आरोप लगाया है वहीं पीड़िता मीनू के अनुसार घर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे भी ससुरालियों द्वारा तोड़ दिये गये है। व डीवीआर भी गायब कर दी है ।अब इसके पीछे क्या साजिश है व क्या साजिश ससुराल वाले कर रहे है ।यह जाँच के बाद ही पता चल सकेगा। विदित हो कि कोतवाली में ही पिछले माह लिखित रूप से दौनो पक्षों का समझौता हो चुका है उसके बाद आज एक माह बाद फिर से मीनू द्वारा दस लाख रुपये मायके से लाने की अतरिक्त दहेज लाने की शिकायत दर्ज हुई है। वहीं शहर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कई स्लोगन जगह जगह दीवारों पर लिखे हुये है लेकिन अब देखना यह होगा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कितने पदाधिकारी इस दहेज पीड़ित बेटी को उसका उचित न्याय व सम्मान वापस दिलाने को सामने आते है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *