*औरैया,कांग्रेस प्रत्याशी सुमन व्यास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया संपर्क*

*बिधूना,औरैया।* कांग्रेस पार्टी की बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 से घोषित प्रत्याशी सुमन व्यास द्वारा शुक्रवार को बिधूना विधानसभा क्षेत्र के पुराने कांग्रेसी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चुनाव में पूरी ताकत से जुटने की अपील की गई। कांग्रेस प्रत्याशी सुमन व्यास ने जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे से संपर्क करने के बाद बिधूना विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र कुमार पांडे एडवोकेट समेत कई कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनके आवासों पर जाकर संपर्क कर चुनाव में जी जान से लगने की अपील की गई। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती व्यास ने बताया कि वह बिधूना विधानसभा क्षेत्र के ही गांव बढिन के नगला कायस्थान की मूल निवासी है, उनके पति रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी हैं, और उनके पूर्वज भी सक्रिय राजनीति में शामिल रहे हैं। उन्होंने चुनाव जीतने पर लोगों को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का भी भरोसा दिया है। श्रीमती व्यास ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो महंगाई बेरोजगारी स्वास्थ्य शिक्षा किसानों मजदूरों छात्रों महिलाओं के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रही है, और इसी का परिणाम है कि जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से निहार रही है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *