कनाडा के 9 खिलाड़ियों के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद टीम के आईसीसी अंडर-19 पुरूष क्रिकेट विश्व कप क प्लेट स्पर्धा के दो मैच  को रद्द कर दिए गए।

कनाडा का स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच रद्द किया गया जबकि दूसरा मैच युगांडा और पीएनजी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होना था। ये मैच यहां ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में शनिवार और रविवार को होने थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ियों को अब पृथकवास में रखा जाएगा जहां उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जाएगी।

बयान के अनुसार कि कनाडा का 29 जनवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ प्लेट प्ले-ऑफ सेमीफाइनल रद्द हो गया है और खेल के नियम के अनुसार स्कॉटलैंड कनाडा की तुलना में बेहतर रन रेट की बदौलत 13वें-14वें प्ले-ऑफ के लिये क्वालीफाई कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *