उच्च हिमालयी क्षेत्रों और निचले क्षेत्रों में कई दिनों तक मौसम के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब इन क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को राजधानी देहरादून सहित राज्य के अन्य इलाकों में मौसम साफ बना रहा।

लगातार एक सप्ताह तक बर्फबारी के बाद पिथौरागढ़ जनपद के हिमालयी क्षेत्र में अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को धारचूला के नपलच्यू गांव के ठीक सामने भारी हिमस्खलन हुआ। हालांकि गांव से लगभग 50 मीटर दूर नाले में बर्फ गिरने से मकानों को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची है।

इसके बाद धूप पड़ते ही ताजा बर्फ खिसकने लगती है। पिछले एक सप्ताह तक खराब मौसम के दौरान धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों के गांवों में भारी बर्फबारी हुई है। गुंजी से लेकर कुटी तक दो से चार फुट तक हिमपात हुआ।

गुरुवार से धूप निकलने से अब ताजा बर्फ खिसकने लगी है। एसएसबी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को नपलच्यू गांव के ठीक सामने पहाड़ी पर हिमस्खलन हुआ। भारी मात्रा में हिमस्खलन के कारण गांव के ठीक सामने नाले में भारी मात्रा में बर्फ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *