*शराब की दुकानों पर छापा, पुलिस और आवकारी ने की चैकिंग*

जसवंतनगर/इटावा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से देसी व अंग्रेजी शराब के ठेकों पर छापेमारी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया।


दोपहर के समय तहसीलदार अशोक कुमार सिंह के साथ पहुंचे सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह व आबकारी इंस्पेक्टर विमलेश कुमार यादव ने मलाजनी स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर छापा मारा तो वहां मौजूद शराबी भाग खड़े हुए। यही हालत हाईवे चौराहे पर देसी व अंग्रेजी शराब और बियर के ठेके पर हुई जब चेकिंग अभियान के तहत पहुंची इस टीम को देख शराब के खरीददार खिसक लिए। टीम ने नगर में ठंडी गली स्थित देसी शराब ठेका व नदी पुल कचौरा रोड स्थित देसी अंग्रेजी व बीयर ठेकों पर चेकिंग की। कुल मिलाकर दर्जनभर शराब ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम के मुताबिक किसी भी शराब ठेके पर कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *