बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पिछले कुछ दिनों से रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें हाल ही में एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।

इस दौरान वह सबा का हाथ थामे हुए नजर आए जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं। हालांकि, दोनों के बीच क्या चल रहा है इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

ऋतिक के साथ रिलेशन को लेकर जब सबा से बात की गई तो उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। इस मामले को लेकर जब सबा को कॉन्टैक्ट किया गया तो उन्होंने सवाल तो सुन लिया लेकिन फिर जवाब दिए बिना ही कॉल काट दिया।

कुछ दिनों पहले सबा और ऋतिक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आप देख सकते हैं कि ऋतिक सबा के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं। इस दौरान वह सबा का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

इसके बाद ऋतिक रोशन, सबा को कार में बैठाते हैं और फिर उसी कार में बैठकर रवाना हो जाते हैं। ऋतिक रोशन ने कुछ साल पहले अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक ले लिया है। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों साथ में मिलकर बच्चों की देखभाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *